ऋषिकेश- भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हरदीप सिंह ने ऋषिकेश पहुचकर लिया रघु गौरांग महाराज का आशीर्वाद ।
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – भाजपा कार्यकर्ताओं ने युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हरदीप सिंह व प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज पंत का शीशम झाड़ी मुनी की रेती में भव्य स्वागत किया गया । इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने रामानंद आश्रम शीशम झाड़ी मुनी की रेती में कथावाचक रघु गौरांग महाराज का आशीर्वाद लिया ।

इस मौके पर युवा मोर्चा महामंत्री हरदीप सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने में युवा मोर्चा की अहम भूमिका रहेगी । उन्होंने पलायन का दोष तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर मढ़ा है उन्होंने कहा कि वर्तमान में पहाड़ों से पलायन रोकने के लिए सिडकुल में 70 प्रतिशद रोजगार दिया जा रहा है स्वागत करने वालों में कपिल गुप्ता, आशीष कुकरेती, पवन शर्मा, भगवती काला, प्रशांत कुमार, अजय उनियाल, अमन कुकरेती, अक्षत खैरवाल, रोहित गोंदियाल, विपिन कुकरेती आदि मौजूद थे ।
