देहरादून:- राज्यसभा प्रत्याशी बनाये जाने पर नरेश बंसल को महापौर अनिता ममगाईं ने दी बधाई।

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – भाजपा के पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री नरेश बंसल को राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर महापौर अनिता ममगाई ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि पार्टी कि पिछले पचास वर्षों तक निष्ठा से की गई सेवा का उन्हें ईनाम मिला है। पार्टी आलाकमान के उक्त निर्णय से समूचे प्रदेश के निष्ठावान कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
मंगलवार को महापौर अनिता ममगाई पार्टी द्वारा राज्यसभा प्रत्याशी बनाए गए भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेश बंसल से देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पर जाकर मिली। इस मौके पर उन्होंने भेंटवार्ता कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर अपनी शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News