ऋषिकेश- उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने राजकीय महाविद्यालय में किया दो कक्षो का लोकार्पण।

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा केंद्र पोषित योजना के तहत दो स्मार्ट कक्ष का शिलान्यास किया गया।
सोमवार को राजकीय स्नाकोत्तर महा विद्यालय म दो स्मार्ट कक्षो का उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सरकार द्वारा 218 .22 लाख रुपये से निर्मित पुस्तकालय भवन का लोकार्पण किया किया गया।
लोकार्पण समारोह के अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि ऋषिकेश महाविद्यालय श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के कैंपस के रूप में स्थापित होने से इस क्षेत्र के छात्र छात्राओं को लाभ प्राप्त होगा । महाविद्यालय में लाइब्रेरी के स्थापित होने से छात्र छात्राओं को शोध कार्य करने में आसानी होगी । प्रदेश के सभी महाविद्यालयों को वाईफाई कनेक्टिविटी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। ई लाइब्रेरी हर महाविद्यालय में स्थापित की जाएगी । जिससे छात्र छात्राओं को सूचना तकनीकी के युग में हर प्रकार का लाभ मिल सके छात्र-छात्राओं के सुविधा के लिए सत प्रतिशत फर्नीचर, प्रोफेसर सभी व्यवस्थाओं से महाविद्यालयों को सुसज्जित किया जा रहा है उन्होंने श्री देव सुमन विश्वविद्यालय परिसर स्थापित करने के लिए 40 करोड़ रूपये देने की घोषणा भी की । इस मौके पर डॉ. सत्येंद्र कुमार एवं विद्यालय की एक अन्य पुस्तक का लोकार्पण भी किया गया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पीपी ध्यानी, उच्च शिक्षा के पूर्व निदेशक डॉ. एनपी माहेश्वरी, ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, प्राचार्य डॉ. सुधा भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती,मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी,भास्कर बिजलवान, अंजू भट्ट , बीएल गुप्ता, सत्येंद्र कुमार,पार्षद शिव कुमार गौतम,विकास तेवतिया,संजीव पाल,प्रदीप कोहली, सुमित पवार, विकास शर्मा, नितिन सक्सेना, राजू नरसिंम्ह आदि मौजूद थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News