युवा संकल्प लेकर आगे बढ़ें : सीएम

देहरादून। देहरादून में आज सीएम धामी ने आज मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में विद्यार्थियों से बात की। इस दौरान ढाई लाख से अधिक युवा वर्चुअल माध्यम से संवाद से जुड़े हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में युवाओं को बहुत सारी जिम्मेदारी मिलेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में काम करेंगे। कोई उद्यमी, डॉक्टर, किसान, शिक्षक बना कर देश के निर्माण में योगदान देगा। देश के जेन जी हैं, मेरे घर में एक अल्फा है एक जेन जी है। परिवहन की व्यवस्था, स्वच्छता में किस तरह से सुधार कर सकते हैं। कहा कि बच्चे गलत दिशा में जा रहे हैं तो उसके लिए अभिभावक जिम्मेदार हैं। जो बच्चों को अच्छे संस्कार व गाइडेंस नहीं दे पा रहे हैं। विवेकानंद ने शिकागो में भाषण दिया तो हर कोई देश की संस्कृति को जानने लगा। कहा हमारे यहां जब पूजा पाठ होती है हम उससे पहले संकल्प लेते हैं। वहीं संकल्प सिद्धि का कारण बनता है। युवाओं को भी जीवन में संकल्प लेकर आगे बढ़ना है। चाहे किसी भी क्षेत्र में जाना है, उसमें विकल्प नहीं लाना है। विकल्प से लक्ष्य दूर हो जाता है और हम लक्ष्य से भटक जाते हैं। इसके लिए मिशन बना कर आगे बढ़ना है। युवा आने वाले समय में राज्य व देश का नाम ऊंचा करेंगे।

%d bloggers like this:
Breaking News