‘नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान’ कार्यक्रम आयोजित
देहरादून। आज देहरादून के सुभाष नगर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा आयोजित ‘नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान’ कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा की समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा चलाया जा रहा यह जनजागरण अभियान अत्यंत सराहनीय है। नशामुक्त समाज का निर्माण केवल सरकार के प्रयासों से नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जागरूकता और सक्रिय सहभागिता से ही संभव है। ऐसे अभियान युवा पीढ़ी को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ स्वस्थ, संस्कारित एवं जागरूक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हम सभी इस अभियान का हिस्सा बनकर अपने परिवार, मित्रों और समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लें।
