ऋषिकेश- आपदा में अपनी छत गंवा चुके लोगों को मिलेगा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ आपदा में अपनी छत गंवा चुके लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोंदी बड़ी उम्मीद जगा गए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आपदाग्रस्त क्षेत्रों में जिन लोगों के मकानों को नुकसान पहुंचा है, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। क्षतिग्रस्त मकानों को दुरुस्त कराकर आपदा पीड़ितों के लिए नया आशियाना बनाया जाएगा। अब ग्रामीण व शहरी पीएम आवास योजना के अनुरूप मकानों को दुरुस्त या नई छत बनाने का काम किया जाएगा।
दरअसल उत्तराखंड में आई आपदा ने करीब 4200 मकानों काे क्षति पहुंचाई। इसमें कई को आंशिक क्षति पहुंची तो कई पूरी तरह बह गए। इसके बाद से लगातार शहरी विकास विभाग, पंचायती राज विभाग मकानों की क्षतिपूर्ति को लेकर कसरत कर रहे थे, लेकिन पीएम आवास योजना के तहत पीड़ितों को लाभ देने की राह में कई अड़चनें थीं। कहीं पर नियम का अवरोध था, तो कई जगहों पर अन्य बाधाएं, लेकिन पीएम मोदी ने घोषणा कर कहा कि जिन लोगों के मकानों को क्षति पहुंची है, उन्हें पीएम आवास योजना का लाभ दिलाया जाएगा। इसके बाद सभी बैरियर्स हट गए हैं। अब जल्द ही पीड़ितों को छत बनाने के लिए योजना से लाभ दिलाया जा सकेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी क्षेत्र में पात्रों को 2.5 लाख रुपये व ग्रामीण क्षेत्रों में 1.30 लाख रुपये व मैदानी क्षेत्रों में 1.20 लाख रुपये की मदद दी जाएगी।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News