ऋषिकेश- मुख्यमंत्री धामी ने चार विद्यालयों के नाम रखा बलिदानियों के नाम पर

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्कूलों का नाम बलिदानियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर किए जाने का अनुमोदन किया है। मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद अब राजकीय इंटर कालेज चिपलघाट पौड़ी गढ़वाल को बलिदानी श्री भगत सिंह रावत राजकीय इंटर कालेज चिपलघाट पौड़ी गढ़वाल किया जाएगा।
वहीं देहरादून जिले में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैंद्रथ चकराता का नाम पंडित सैराम राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किया गया है। जबकि राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुण्डेरगांव पौड़ी गढ़वाल को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.कुंवर सिंह रावत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुण्डेरगांव पौडी गढ़वाल किया गया है। राजकीय इंटर कालेज डीडीहाट पिथौरागढ़ का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.श्री माधों सिंह जंगपांगी जीआईसी डीडीटाट पिथौरागढ़ किया गया है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News