पर्यटकों के लिए दो गांव होंगे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस, वर्क फ्रॉम विलेज करने का मिलेगा मौका

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के दो ऐसे गांव चयनित करने के निर्देश दिए हैं, जिनमें पर्यटकों को अत्याधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी। इन गांवों में उन्हें ठहरने के साथ ही वर्क फ्रॉम विलेज करने का मौका भी मिलेगा। सीएम धामी ने सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगोली को देहरादून और हल्द्वानी के समीप पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर दो गावों को हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी, बिजली, सड़क और पानी की निकासी की उत्तम व्यवस्था के साथ विकसित करने के निर्देश दिए हैं। इन गांवों में होम स्टे की सुविधा भी मिलेगी।
पर्यटक यहां छुट्टियां मनाने के साथ ही वर्क फ्रॉम विलेज कर सकेंगे। सीएम धामी ने प्रमुख सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम को निर्देशा दिए हैं कि इन गांवों में बिजली कटौती किसी भी सूरत में न की जाए। उन्होंने उत्तराखंड की प्राचीन पांडुलियों, ताम्र पत्रों और ग्रंथों को सहेजने और इनको वैज्ञानिक तरीके से संरक्षण के भी निर्देश दिए।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News