ऋषिकेश- पुलिस के ऑपरेशन ‘कालनेमि’ में पकड़े गए 25 फर्जी साधु, एक बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत देहरादून पुलिस ने फर्जी साधु-संतों के खिलाफ कड़ा अभियान शुरू किया है। इस कार्रवाई के तहत अब तक 25 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो साधु-संतों का भेष धारण कर सार्वजनिक स्थलों पर बैठे थे। इनमें से कई व्यक्तियों के पास न तो किसी तरह का धार्मिक या ज्योतिषीय ज्ञान था और न ही कोई वैध दस्तावेज. इन सभी पर BNS की धारा 170 में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल है, जिसके खिलाफ विदेशी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। बाकी पकड़े गए लोग उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, असम और अन्य राज्यों के रहने वाले हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News