ऋषिकेश- विधायक ने ग्रामीण क्षेत्रों में पानी भराव की समस्या के लिये एसडीएम को किया निर्देशित

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने लगातार हो रही वर्षा के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में पानी भराव की समस्या के लिये एसडीएम को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा है कि क्षेत्र का भ्रमण कर हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाए।
रविवार को पूर्व मंत्री डा. अग्रवाल को क्षेत्रवासियों ने दूरभाष पर पानी भराव की जानकारी दी। इस पर डा. अग्रवाल ने एसडीएम ऋषिकेश को दूरभाष पर निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि भट्टोवाला, गढ़ी श्यामपुर, खैरीकलां तथा खैरीखुर्द में पानी भराव की समस्या पैदा हुई है।
डा. अग्रवाल ने कहा कि मौके पर जाकर तहसील की टीम मदद उपलब्ध कराएं। जिससे पानी भराव से कोई जनहानि न हो। कहा कि मौसम विभाग ने आगे भी अलर्ट जारी किया है। ऐसे में सभी कर्मचारी अलर्ट मोड में रहे। जहां भी समस्या पैदा हो, मदद के लिये जाएं। डा. अग्रवाल ने कहा कि जहां पूर्व में पानी भराव की समस्या ज्यादा रहती है, वहां पर जेसीबी तैनात रखें। कोई भी कर्मचारी अपना मोबाइल बंद न रखें। 24 घंटे जनता की सेवा के लिये एक्टिव मोड पर रहें।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News