ऋषिकेश- कार के ऊपर पहाड़ी से अचानक पत्थर गिर जाने से एक महिला की मौत

त्रिवेणी न्यूज 24
चमोली- बदरीनाथ धाम से लौट रही एक कार के ऊपर पहाड़ी से अचानक पत्थरों की बरसात इस कदर हुई कि कार चकनाचूर हो गई। जबकि, इस हादसे में एक महिला की जान चली गई। जबकि एक पुरुष और एक बच्चा घायल बताए जा रहे हैं।
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश की वजह से भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। इस भूस्खलन की वजह से केदारनाथ में बीते दिनों अलग-अलग हादसों में 3 लोगों की मौत हो गई थी। आज बदरीनाथ से हरियाणा का रहने वाला एक परिवार दर्शन कर अपनी कार से लौट रहा था. तभी पातालगंगा के पास अचानक पहाड़ी से पत्थर और बोल्डर आ गिरे। पत्थरों की चपेट में आने से कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. इस हादसे में हरियाणा की रहने वाली शिल्पा नाम की एक महिला की मौत हो गई। एसडीआरएफ की मदद से कार में फंसे हुए एक बच्चे और एक पुरुष को बमुश्किल निकाला गया. जिन्हें तत्काल पीपलकोटी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News