ऋषिकेश- राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ड्रोन कैमरे से करेगी कांवड़ यात्रा मार्गो की निगरानी

त्रिवेणी न्यूज 24
हरिद्वार _ उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का ड्रोन कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में तैनात रहेगा। ड्रोन के जरिए हरिद्वार के भीड़भाड़ वाले स्थलों, सड़कों, घाटों तथा पुलों की निगरानी की जाएगी। राज्य तथा जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से ड्रोन से प्राप्त विजुअल्स की लगातार निगरानी होगी। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन आनंद स्वरूप ने यूएसडीएमए स्थिति कंट्रोल रूम में कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की।
अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन स्वरूप ने कहा कि सभी विभागों में सिंगल प्वाइंट आफ कांटेक्ट के लिए एक अधिकारी को नामित करने व उनकी सूची एसईओसी और डीईओसी के साथ साझा करने के निर्देश दिए।इस संबंध में 30 जून को यूएसडीएमए बाढ़ को लेकर मॉक ड्रिल करेगा। इस दौरान हरिद्वार में सुरक्षित कांवड़ यात्रा तथा गंगा घाटों में सुरक्षा के इंतजामों को परखने के लिए विशेष रूप से मॉक ड्रिल की जाएगी। गंगा घाटों में कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरफ, जल पुलिस के अलावा 60 आपदा मित्र तैनात रहेंगे। कांवड़ियों के फोन में सचेत एप डाउन लोड कराया जाएगा। बैठक में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वयन डीआईजी राजकुमार नेगी आदि मौजूद रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News