ऋषिकेश- खाटू श्याम मंदिर न्यास समिति ने किया भव्य श्री श्याम कीर्तन आयोजित
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने बीती देर रात्रि खाटू श्याम मंदिर न्यास समिति की ओर से आयोजित भव्य श्री श्याम कीर्तन में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर डा. अग्रवाल ने बाबा श्याम खाटू जी के दरबार में माथा टेककर क्षेत्रवासियों की खुशहाली, उन्नति व सुख-समृद्धि की कामना की। त्रिवेणी घाट में आयोजित कार्यक्रम में डा. अग्रवाल ने कहा कि हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा, यह पंक्ति बाबा श्याम खाटू जी पर सही है, ऐसी मान्यता है जो भी भक्त उन्हें सच्ची श्रद्धा, भक्ति से पुकारते हैं, उन्हें मदद को बाबा जरूर आते हैं। इस अवसर पर डा. अग्रवाल ने भजन गायिका सोनी सिस्टर तथा संजू द्वारा भजनों की प्रस्तुति सुनी। इस दौरान कार्यक्रम आयोजक जतिन अग्रवाल, विशाल कक्कड़, दीपक प्रजापति, अनुचित अग्रवाल, राहुल पंवार, राहुल शिवहरे, विपिन नेगी, कोमल अग्रवाल, हरिराम गुप्ता, अविनाश कौशिक, मधुर कुमार आदि उपस्थित रहे।
