ऋषिकेश- कांवड़ मेले में सात करोड़ कांवड़ियों के आने की उम्मीद, सीएम जल्द करेंगे समीक्षा

त्रिवेणी न्यूज 24
हरिद्वार- हरिद्वार में आगामी कांवड़ मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई है. CCR टावर में गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे और आईजी राजीव स्वरूप की अध्यक्षता में हाई लेवल मीटिंग बुलाई गई, जिसमें जिले के डीएम, एसएसपी सहित सभी अहम विभागों के अधिकारी शामिल रहे। बैठक में कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए तमाम ज़रूरी पहलुओं पर मंथन किया गया. साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, सार्वजनिक शौचालयों की संख्या बढ़ाने, पीने के पानी की व्यवस्था और ट्रैफिक कंट्रोल जैसे जमीनी मुद्दों पर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए। कमिश्नर ने सभी विभागों को समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए हैं. साथ ही ज़िला अस्पताल के अलावा प्रमुख प्राइवेट हॉस्पिटल्स और नर्सिंग होम्स में भी इमरजेंसी के लिए बेड आरक्षित रखने को कहा गया है. बजट की मांग को लेकर संबंधित विभागों से जल्द फंड पास कराए जाने की बात भी बैठक में रखी गई। बताया जा रहा है कि खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द मेला तैयारियों की समीक्षा करेंगे. इसीलिए कांवड़ मेले को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है. गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे का कहना है कि कावड़ मेला को लेकर एक विस्तृत बैठक हुई है, जिसमें आईजी गढ़वाल, जिलाधिकारी, एसएसपी और जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे की माने तो इस बार कांवड़ मेले में सात करोड़ से ज्याद श्रद्धालु आ सकते है. ऐसे में प्रशासन के सामने कुछ चुनौतियां होती है. लेकिन शासन-प्रशासन अपने स्तर पर तमाम तैयारियां करने में लगा हुआ है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कोई दिक्कत न आए. सभी विभागों को अलग-अलग 12 से 13 करोड़ रुपए बजट दिया गया है. हिल बाईपास के लिए भी काम शुरू कर रहे हैं।

%d bloggers like this:
Breaking News