ऋषिकेश- त्रिस्तरीय पंचायतों में चार पदों के लिए 66,415 प्रतिनिधियों के होंगे सीधे चुनाव, 47.72 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ उत्तराखंड में हरिद्वार को छोड़ राज्य के शेष 12 जिलों में अगले माह पंचायत चुनाव प्रस्तावित हैं। इसी हिसाब से सरकार के साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग के स्तर पर भी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
त्रिस्तरीय पंचायतों में चार पदों के लिए 66,415 प्रतिनिधियों का सीधे चुनाव होना है। चुनाव में 47.72 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए दो करोड़ से अधिक मतपत्रों की छपाई की जा चुकी है। इसके साथ ही दोनों मंडलों में पंचायत चुनाव से जुड़े उप निर्वाचन अधिकारियों समेत अन्य अधिकारियों का प्रशिक्षण भी पूर्ण हो चुका है। इस बीच पंचायतों में बुधवार को पदों के आरक्षण का अंतिम प्रकाशन भी हो जाएगा। 19 जून को आरक्षण प्रस्ताव राज्य निर्वाचन आयोग को उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि इसके बाद एक-दो दिन के भीतर चुनाव की अधिसूचना जारी हो जाएगी।
चुनाव के लिए 144 चिह्न निर्धारित _
पंचायत चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने 144 चुनाव चिह्न निर्धारित किए हैं। पंचायत चुनाव में मतपत्र पर प्रत्याशियों के नाम नहीं, केवल चुनाव चिह्न होते हैं। इनका आवंटन प्रत्याशियों को नाम की वर्णमाला के हिसाब से किया जाता है।
प्पंचायत चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने 144 चुनाव चिह्न निर्धारित किए हैं। पंचायत चुनाव में मतपत्र पर प्रत्याशियों के नाम नहीं, केवल चुनाव चिह्न होते हैं। इनका आवंटन प्रत्याशियों को नाम की वर्णमाला के हिसाब से किया जाता है।
एक मतदाता को चार पदों ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य के लिए अलग-अलग रंग के मतपत्र मिलेंगे। यानी एक मतदाता चार वोट डालेगा।
