ऋषिकेश- मुनिकीरेती, तपोवन में संकरी सड़कों से लग रहे जाम से निपटने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री लेंगे उच्च स्तरीय बैठक

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर मुनिकीरेती, तपोवन में संकरी सड़कों से अक्सर लग रहे जाम से निपटने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। गड़करी ने सोमवार को गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी से भेंट के दौरान यह आश्वासन दिया।
गढ़वाल सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सें भेंट कर गढ़वाल क्षेत्र में बाटल नेक (संकीर्ण सड़क) और भूस्खलन जोन के कारण यात्रियों, श्रद्धालुओं और आमजन को हो रही कठिनाइयों के निराकरण को लेकर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि बाटल नेक की समस्या बहुत बड़ी है। खासकर चारधाम की यात्रा के समय इस क्षेत्र में यातायात का दबाव अधिक होने के कारण अक्सर जाम लगता है। इससे स्थानीय व्यक्तियों को विशेष तौर पर बारिश के मौसम में आवागमन में परेशानियों से दो-चार होना पड़ता है। सांसद अनिल बलूनी ने बताया कि इन सभी समस्याओं को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आश्वस्त किया कि अगले पखवाड़े में ही उनकी उपस्थिति में गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में बाटल नेक, स्लाइड जोन और सड़कों की समस्या को लेकर उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। बैठक में इन सभी समस्याओं के समाधान की दिशा में त्वरित कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गढ़वाल क्षेत्र की सड़क संबंधी सभी समस्याओं के स्थायी समाधान की दिशा में यह मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री गडकरी का आभार व्यक्त किया है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News