ऋषिकेश- सड़कों पर अवैध संचालन पर निगरानी करने के लिए परिवहन विभाग बढ़ाएगी एएनपीआर कैमरों की संख्या

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ प्रदेश में सड़कों को सुरक्षित करने और अवैध संचालन पर निगरानी करने के लिए परिवहन विभाग अब विभिन्न जिलों में आटोमेटेड नंबर प्लेट रिकगनिशन (एएनपीआर) कैमरों की संख्या बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।
परिवहन विभाग ने वर्ष 2021 में सड़क दुर्घटना, अवैध संचालन और तस्करी करने वाले वाहनों पर नजर रखने के लिए एएनपीआर कैमरों को लगाने का कार्य शुरू किया था। इसके पहले चरण में प्रदेश की सीमाओं पर सात कैमरे लगाए गए थे। दूसरे चरण में 10 मुख्य क्षेत्रों में इन्हें लगाया गया। इस समय 30 प्रमुख स्थानों पर इन कैमरों को लगाने का कार्य चल रही है। इन कैमरों पर नजर रखने के लिए परिवहन मुख्यालय में निगरानी केंद्र बनाया गया है। इसका फायदा यह हुआ है कि परिवहन व व्यापार कर विभाग चौकियां बंद की जा चुकी हैं। इन चौकियों में शामिल कार्मिकों को इन विभागों के चेकिंग दस्तों में शामिल किया गया है। यानी मार्ग पर भी निगरानी बढ़ गई है।
ये कैमरे वाहनों की नंबर प्लेट को स्कैन कर यह जानकारी देते हैं कि यदि व्यावसायिक वाहन है तो उसका टैक्स जमा है या नहीं अथवा वह वैध परमिट के साथ संचालित हो रहा है या नहीं। भी देखा जा रहा है कि वाहन किस प्रकार से नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। इन कैमरों से मिल रही जानकारी के आधार पर विभाग इनका चालान भी कर रहा है। ये काफी सहायक साबित हुए हैं।
इस समय केंद्र सरकार सभी राष्ट्रीय मार्गों पर निगरानी रखने के लिए एएनपीआर कैमरों को लगाने पर जोर दे रही है। केंद्र इसके लिए राज्यों को धनराशि भी दे रहा है। ऐसे में परिवहन विभाग केंद्र की इस योजना के जरिये भी प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों में इन कैमरों को लगाने की तैयारी कर रहा है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News