ऋषिकेश- देश में कोरोना के मामले बढ़कर 3700 के पार, अब तक 28 लोगों की मौत

त्रिवेणी न्यूज 24
नई दिल्ली- देश में लगातार कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं, इस बीच एक्टिव केसों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है और मामला 3700 के पार चला गया है। कुल केस 3758 हो गए हैं देश में केरल में सबसे ज्यादा 1400 मामले हैं। केरल के बाद महाराष्ट्र में 485 और दिल्ली में 436 एक्टिव केस हैं। बीते 48 घंटों में 1000 से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जनवरी से लेकर अभी तक कुल 28 लोगों की मौत हुई है। शनिवार को बेंगलुरु में 63 साल के व्यक्ति की मौत हुई है। इस मरीज को दोनों वैक्सीन के साथ-साथ बूस्टर डोज भी लगी थी। दिल्ली में भी 60 साल के एक बुजुर्ग की भी मौत हुई है। केरल और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 7-7 लोगों की मौत हुई है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News