ऋषिकेश- नगर निगम नगर पालिका और नगर पंचायत में युवाओं के लिए खोले जाएंगे पार्लर और सैलून

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में हो रहे डेमोग्राफिक चेंज को लेकर एक नया आदेश जारी किया है। सीएम धामी ने तमाम नगर निगम नगर पालिका और नगर पंचायत में युवाओं के लिए पार्लर और सैलून खोलने के आदेश दिए हैं। इन सैलूनों पर युवाओं को ट्रेनिंग देकर तैयार किया जाएगा। इससे युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा और उनके पलायन को रोकने में मदद मिलेगी। सीएम धामी ने कहा कि नगर निगम में 10 पार्लर और सैलून खोले जाएंगे। वहीं नगर पालिका में पांच और नगर पंचायत में तीन सैलून खोले जाएंगे। इन तमाम पार्लर और सैलून में युवाओं को ट्रेनिंग देकर तैयार किया जाएगा। इन युवाओं की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद जब यह अपना व्यवसाय शुरू करेंगे तो इसके लिए राज्य सरकार उन्हें अनुदान देगी और उनकी सहायता करेगी। इसका मकसद यह है कि बाहर से आ रहे तमाम ऐसे लोग जो उत्तराखंड में आकर पार्लर सैलून चला रहे हैं, उन पर रोक लगे और जिससे प्रदेश में हो रहे डेमोग्राफिक चेंज को रोकने में मदद मिलेगी।
स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार _
पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह के सैलून खुलने से इन तमाम गतिविधियों को रोकने में बहुत हद तक मदद मिलेगी, साथ ही युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। इसके लिए उत्तराखंड सरकार ने पहल की है। सीएम ने बयान जारी करते हुए कहा है कि हम युवाओं को प्रशिक्षित कर उनका रोजगार शुरू करने में मदद करेंगे। इनमें महिलाओं को भी शामिल किया जाएगा, ताकि प्रदेश में हो रहे डेमोग्राफिकल चेंज को रोक जा सके। उत्तराखंड में युवाओं को रोजगार भी मिले, इसके लिए सरकार की ओर से तमाम अहम कदम उठाए जाएंगे। सीएम धामी ने घोषणा करते हुए कहा कि हम प्रदेश में डेमोग्राफिकल चेंज को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके लिए सरकार को जो भी करना पड़ेगा. उसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे. इसे रोकना हमारी सरकार की प्राथमिकता है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News