प्रसिद्ध शिकारी ल ऋषिकेश- खपत सिंह रावत पर बनेगी फिल्म ए बोई बाघ

त्रिवेणी न्यूज 24
गैरसैंण – गैरसैंण नगर पंचायत क्षेत्र के ग्वाड़ मल्ला गांव निवासी सेवा निवृत्त प्रभारी उपखंड शिक्षाधिकारी शिक्षक लखपत सिंह रावत व ख्याति प्राप्त शिकारी के प्रारंभ से शिकारी जीवन के जीवन बृतांत पर प्रसिद्ध फिल्म निर्माता हेमंत पांडे फिल्मांकन करेंगे। शिकारी लखपत रावत ने कहा वह फिल्म बनाने पर अपनी सहमति दे चुके हैं। अपनी बायोग्राफी के लिए वह एक माह पूर्व अनुबंध फर हस्ताक्षर कर चुके हैं। कहा मुम्बई में कार्यरत भुवन टम्टा फिल्म के डायरेक्टर होंगें। कहा फिल्म का फोकस ,एक शिक्षक कैसे एक सफल शिकारी बना और किस प्रकार आदमखोर ने 12 स्कूली बच्चों को अपना निवाला बनया और किन परिस्थितियों में शिकारी लखपत रावत ने आदमखोर बाघों की सही पहचान कर 55 बाघों का शिकार कर पर्वतीय क्षेत्र को गुलदारों से भय मुक्त करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि फिल्म में बोलीवुड एक्टर हेमंत पांडे शिकारी लखपत रावत की भूमिका निभाएंगे। फिल्म यथार्थ सही बने इसके लिए वह भी पिथौरागढ़ क्षेत्र में साथ रहेंगे और आवश्यक निर्देशन भी करेंगे।कहा फिल्म गढ़वाली, कुमाऊनी बोली और हिन्दी भाषा में बनेगी। लखपत रावत ने बताया कि 2001 में आदिबदरी क्षेत्र में बाघ का बहुत आतंक फैल गया था,इस दौरान बाघ (गुलदार) क्षेत्र के 12 स्कूली बच्चों को निवाला बना चुका था। स्थानीय लोग नरभक्षी गुलदार को मारने की गुहार वन विभाग और तत्कालीन कर्णप्रयाग विधायक रमेश पोखरियाल निशंक से लगा रहे थे। लेकिन शिकारी उपलब्ध नहीं हो रहे थे। इसलिए पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ही शासन प्रशासन व वन विभाग तथा शिक्षा विभाग से लखपत सिंह रावत को बाघ मारने की अनुमति दिलाई थी।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News