ऋषिकेश- ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर भाजपा ने निकली तिरंगा शौर्य यात्रा

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी के जश्न में भाजपा ने राजधानी में तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समेत पार्टी के नेता, कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रैली में शामिल होने पहुंचे हैं। यात्रा चीड़बाग से परेड ग्राउंड तक निकाली गई।
राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक के बैनर तल तिरंगा यात्रा राजधानी समेत राज्य के सभी प्रमुख केंद्रों, जिला व विधानसभा क्षेत्रों और शहरों व कस्बों से लेकर गांवों तक में निकाली गई। इसमें विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने भी प्रतिभाग किया। रैली के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में हजारों की संख्या में देशभक्त उमड़े है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने हर देशवासी का सर गर्व से ऊंचा कर दिया है। धर्म पूछकर आतंकवादियों ने लोगों की हत्या की। इसके बाद पूरा देश निर्णायक कार्रवाई की मांग को लेकर खड़ा हो गया। सीएम ने कहा कि सेना ने आतंकी और उनके आकाओं को समझा दिया की बहनों के सिंदूर छिनने का क्या अंजाम होता है। सेना ने पाकिस्तान में अंदर जाकर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया। पाकिस्तान की सेना को हमारे जवानों ने धूल चटा दी। अब पाकिस्तान को समझ आ गया है कि भारत की ओर उठी उसकी हर नजर उसके विनाश का कारण बन सकती है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News