ऋषिकेश- पूर्व विधायक को समाज कल्याण योजनाएं एवं अणुश्रवण समिति का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर किया सम्मानित

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल को समाज कल्याण योजनाएं एवं अणुश्रवण समिति का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देशराज जी संगठन के समर्पित व निष्ठावान कार्यकर्ता है। जिसके फलस्वरूप देशराज जी को समाज कल्याण जैसे महत्वपूर्ण आयोग में जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। मुलाकात के दौरान डॉ अग्रवाल ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनता को सुशासन और पारदर्शी प्रशासन प्रदान करना है। कहा कि श्री देशराज जी को जो दायित्व सौंपा गया है, वे अपने अनुभव और कार्यक्षमता के माध्यम से जनसेवा के इस दायित्व को निभाएंगे तथा राज्य की प्रगति में योगदान देंगे। इस अवसर पर देशराज कर्णवाल ने कहा कि वह समाज कल्याण विभाग की ओर से होनहार छात्र और छात्राओं को छात्रवृत्ति दिलाने के लिए काम करेंगे। कहा कि कांग्रेस की सरकार में समाज कल्याण विभाग में छात्रवृत्ति घोटाले की पुनरावृत्ति नहीं होगी। कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर तथा दीनदयाल उपाध्याय जी के पदचिन्हों पर चलते हुए अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति को सरकार की समाज कल्याण विभाग की योजनाओं को पहुंचाएँगे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News