ऋषिकेश- लंबी दूरी की रोडवेज बसों में छात्रों को किराये में मिलेगी पांच से दस प्रतिशत तक छूट

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ उत्तराखंड परिवहन निगम की लंबी दूरी की रोडवेज बसों में छात्रों को किराये में पांच से दस प्रतिशत तक छूट मिलेगी। इसका प्रस्ताव आगामी बोर्ड बैठक में लाया जाएगा।
कर्मचारी संगठनों ने पिछले दिनों बैठक में प्रमुखता से निजी के मुकाबले निगम की बसों का अधिक किराया होने के चलते यात्रियों के घटते रुझान का मुद्दा उठाया था। उन्होंने मांग की थी कि रोडवेज बसों के किराये का मूल्यांकन किया जाए। निगम की बसों का किराया प्रतिस्पर्धात्मक बनाया जाए। उन्होंने यात्री किराये में सीधे 10 प्रतिशत की कमी की मांग रखी थी। जबकि लंबी दूरी की सेवाओं में छात्रों को पांच से 10 प्रतिशत किराये में छूट की मांग की थी। परिवहन निगम प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि आगामी बोर्ड बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव लाया जाएगा।
परिवहन निगम ने रेड बस पर भी अपनी ऑनलाइन बस सेवा की जानकारी उपलब्ध करा दी है। निगम के पास जो 100 नई बसें आएंगी, उन पर भी गढ़वाली व कुमाऊंनी भाषा या उस बस सेवा से संबंधित तीर्थ व पर्यटन स्थलों की जानकारी भी प्रचारित की जाएगी। मकसद ये है कि बाजार की मांग के हिसाब से परिवहन निगम की बसों का संचालन हो सके।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News