ऋषिकेश- प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय की स्थापना का रास्ता साफ, अधिसूचना जारी

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। राज्यपाल की अनुमति मिलने के बाद शासन ने खेल विश्वविद्यालय अधिनियम की अधिसूचना जारी कर दी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर खेल विवि का शिलान्यास करने की तैयारी कर रही है। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं।
खेल मंत्री ने कहा कि यह विवि प्रदेश के खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। बताया कि हल्द्वानी के गौलापार में विश्वविद्यालय की नींव रखी जाएगी। अधिकारियों को विश्वविद्यालय के लिए निर्धारित सभी मानकों को पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।
अधिनियम के अधिसूचित होने के बाद विश्वविद्यालय की स्थापना और संचालन के लिए कानूनी आधार मिल गया है। इससे विश्वविद्यालय के लिए आवश्यक ढांचागत विकास, शैक्षणिक पाठ्यक्रम और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। विश्वविद्यालय की नींव रखकर जल्द से जल्द शुरू करने का प्रयास किया जाएगा _
रेखा आर्या, खेल मंत्री

%d bloggers like this:
Breaking News