ऋषिकेश- केंद्र सरकार ने ज्योतिर्मठ पुनर्निर्माण के लिए दी 291.15 करोड़ की मंजूरी

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ भगवान बदरी विशाल के कपाट खुलने से ठीक पहले केंद्र सरकार ने ज्योतिर्मठ नगर क्षेत्र के पुनर्निर्माण और उसे आपदा से सुरक्षित करने के लिए 291.15 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह परियोजना केवल एक पुनर्निर्माण योजना नहीं, बल्कि ज्योतिर्मठ के सुनियोजित और दीर्घकालिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि सरकार इस क्षेत्र को आपदा के खतरे से सुरक्षित बनाते हुए स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर काम कर रही है।
इस परियोजना से भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्र में स्थिरता आएगी
सीएम धामी ने यह भी बताया कि इस परियोजना से न केवल भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्र को स्थिर किया जा सकेगा, बल्कि स्थानीय निवासियों और भगवान बदरी विशाल के दर्शन के लिए देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित ठहरने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा सकेगी. साथ ही भगवान बदरीनाथ के शीतकालीन प्रवास स्थली नरसिंह मंदिर के आस-पास के निवासियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सकेगी।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News