ऋषिकेश- बहुजन समाज पार्टी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से जिला अधिकारी को किया ज्ञापन प्रेषित

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ बहुजन समाज पार्टी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से जिला अधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन में बहुजन समाज पार्टी के अध्यक्ष पंकज जाटव ने जिला अधिकारी को अवगत कराया कि श्री शांति प्रपंन शर्मा राजकीय अस्पताल में प्रतिदिन हजारों की संख्या में जांच करने तथा इलाज कराने मरीज व उनके परिजनों की भीड़ रहती है। चिकित्सालय परिसर में कार एवं बाइके की पार्किंग का शुल्क मरीजों तथा उनके परिवार जनों से लिया जा रहा है। जो कि गलत है तथा कई बार अस्पताल कर्मचारी मरीज के परिजनों से दुर्व्यवहार भी करते हैं। जबकि एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश में पार्किंग शुल्क को पूर्ण रूप से समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से जिला अधिकारी को अवगत कराया की बीते 5 साल पहले से कोरोना कल के समय अस्पताल का मुख्य गेट नंबर 2 को जंजीर डालकर बंद कर दिया गया है। जबकि प्रतिदिन इस गेट से मरीज व उनके परिजनों का आना-जाना लगा रहता है। जिसमें कई बार बुजुर्ग लोग वह छोटे बच्चे तथा गर्भवती महिलाओं को भी गेट में चैन डालने तथा बंद होने के कारण से कभी भी कोई दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन के द्वारा गेट नंबर 2 को पूर्ण रूप से तत्काल खोलने के लिए ज्ञापन में अवगत कराया। और मांग की आम जान की समस्या को देखते हुए जनहित में उक्त समस्याओं का तत्काल संबंधित विभागीय अधिकारियों को अति शीघ्र आदेश जारी किया जाए । ज्ञापन भेजने वालों में महानगर अध्यक्ष पंकज जाटव, नजिला प्रभारी प्रदीप कुमार , राजकुमार जाटव विधानसभा अध्यक्ष,महानगर उपाध्यक्ष अर्जुन जाटव ,रमेश गौतम ,मनोज जाटव नीरज जाटव रवि कुमार गौतम,संजीव कुमार बिट्टू ,वीर भारती गौतम,रजत कलरा,सरल चौहान,वेदपाल नागी ,इंदर सिंह कटकवाल, राजकुमार राज, अशोक जाटव सहित बसपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News