ऋषिकेश- अखिल भारतीय डॉ भीमराव अंबेडकर महासंघ जन समस्याओं से संबंधित विभागीय अधिकारियों को कराएगा अवगत
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेशः _ अखिल भारतीय डॉ भीमराव अंबेडकर महासंघ की ओर से रेलवे रोड स्थित अंबेडकर पार्क में बैठक आयोजित की गई। बैठक में महासंघ के अध्यक्ष पंकज जाटव ने कहा कि अब अखिल भारतीय अंबेडकर महासंघ द्वारा नगर निगम क्षेत्र के सभी 40 वार्डों में डोर टू डोर जाकर वहां की लोगों की समस्याओं जैसे की नालिया एवं सड़के सीवर लाइने संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को अवगत कराएगा। आज इस उपलक्ष में महासंघ के साथियों ने वार्ड नंबर 17 में हरिद्वार रोड गली नंबर 2 पर बड़ी सब्जी मंडी के पास जाकर वहां कि आम जन की समस्या जैसे कि सड़को तथा नालियां एवं सीवर लाइन का निरीक्षण किया गया। और तय किया गया कि जल्द ही अखिल भारतीय अंबेडकर महासंघ प्रतिनिधि मंडल के सदस्य मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश में जाकर मिलेंगे। और वार्ड नंबर 17 की की समस्याओं को समक्ष अधिकारियों को बताकर उनका समाधान भी कराएंगे। बैठक की अध्यक्षता महासंघ महासचिव सुभाष जाटव, तथा संचालन महासंघ संरक्षक जसकरण यादव ने किया। कार्यक्रम में महासंघ अध्यक्ष पंकज जाटव, महासंघ उपाध्यक्ष रजत कलरा, मनीष कुमार, अमित कुमार, राजकुमार राज, सरल चौहान, वेदपाल नागी, भोलाराम जाटव, मोहनलाल रमेश गौतम, लाल सिंह भंडारी, शोभाराम जाटव, संजीव कुमार बिट्टू, हरीश आजाद, किशोरी ठेकेदार, भानु प्रकाश, परमेश्वर दास गुरु, प्रदीप कुमार सहित महासंघ साथी उपस्थित रहे।
