ऋषिकेश- हरिचंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में प्रवेश उत्सव के साथ ही मेधावी छात्राओं का किया सम्मानित

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ हरिचंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में प्रवेश उत्सव व मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम रानी शर्मा, महिला आयोग के अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, वार्ड नंबर 16 के पार्षद मनचंदा, PTA के अध्यक्ष रीना देवी, SMC के अध्यक्ष पिंकी देवी समस्त अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यालय की छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। नव प्रवेशी छात्रों को तिलक लगाकर गणवेश प्रदान कर उज्जवल भविष्य की कामना की गई। साथ ही विगत वर्षों की मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल द्वारा छात्रों को मोबाइल का अनुचित प्रयोग न करने हेतु बताया गया। वह छात्रों को ज्ञानवर्धक बातें बताई गई। प्रधानाचार्य पूनम रानी शर्मा द्वारा छात्रों को आशीष वचन दिए गए वह मुख्य अतिथि को सप्रेम भेंट में स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। उपस्थित सभी छात्रों को मिष्ठान में हलवा वितरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की समस्त अध्यापिकाएं उपस्थित रही और कार्यक्रम का संचालन कुमारी प्रीति द्वारा किया गया।

%d bloggers like this:
Breaking News