ऋषिकेश- धामी कैबिनेट में 5 नहीं बल्कि 3 चेहरों को ही मिलेगा मौका
त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ धामी कैबिनेट में खाली पड़ी पांच कुर्सियों को भरा जाना है। लेकिन अभी तक इसे लेकर कोई सुगबुगाहट नहीं दिख रही है। हालांकि सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक धामी मंत्रिमंडल में खाली 5 पदों में से सिर्फ 3 सीटें ही भरी जाएगी। बाकी दो कुर्सियों को फिलहाल खाली ही रखा जाएगा।
जातीय समीकरण साधना बनी BJP के लिए चुनौती _
सूत्रों की मानें तो धामी मंत्रिमंडल में दो सीटें अभी खाली रहने वाली हैं, लेकिन जो विधायक ज्यादा पद चाहते हैं, वे अपने सपने को साकार होते देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन धामी कैबिनेट में किसे जगह मिलेगी फिलहाल उन चेहरों पर मुहर नहीं लगाई गई है। हालांकि सियासी गलियारों में कुछ नाम जरुर घूम रहे हैं।
चर्चाओं में जो नाम चल रहे हैं उसके मुताबिक मुन्ना सिंह चौहान, विनोद चमोली, खजान दास, मदन कौशिक, आशा नौटियाल, बिशन सिंह चुफाल में से किसी को धामी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। धामी सरकार की कोशिश होगी कि हर जिले से एक विधायक मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सके।
