ऋषिकेश- राजकीय इण्टर कॉलेज आईडीपीएल में बागवानी से संबंधित कार्यशाला का आयोजन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ राजकीय इण्टर कॉलेज आईडीपीएल में आज विद्यालय वाटिका बागवानी से संबंधित एक कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बागवानी के निदेशक डॉ वीरेंद्र जुयाल , डॉ सीएन मिश्रा , राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय , अपर्णा सिंह, प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि डॉ. वीरेन्द्र जुयाल ने कहा कि बागवानी के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाए है और यह ऐसा रोजगार है जिसमें शत प्रतिशत लाभ ही लाभ होगा और अपने क्षेत्र के युवकों को भी आप रोजगार प्रदान कर सकते हैं। डॉ सीएन मिश्रा पेड़ बाबा ने कहा कि पेड़ों से जुड़े रोजगार से जहां एक और धन लाभ होगा तो वही पर्यावरण संरक्षण से वातावरण भी प्रदूषित होने से बच सकेगा शुद्ध वायु आम जनता तक मिलेगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ छात्रों को उन रोजगारों की ओर अपना लक्ष्य रखना चाहिए जिससे कि वह स्वयं आत्मनिर्भर बन सके और दूसरों को भी रोजगार के अवसर उपलब्ध करा सके। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पांडे ने कहा कि आज अवसर आ गया है कि हमें दूसरों की नौकरी करने की अपेक्षा स्वयं रोजगार का निर्माण करें और साथ ही अन्य लोगों को भी अपने साथ रोजगार से जोड़ें ऐसे अवसरो की तलाश करनी चाहिए विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष अपर्णा सिंह ने कहा कि यह विद्यालय अपने में एक अलग ही परंपराएं लिए हुए हैं पहले जब हम भी इस विद्यालय में पढ़ते थे तो उस समय के तमाम विद्यार्थी अनेकों कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं और अब भी प्रधानाचार्य के नेतृत्व में पुनः यह विद्यालय छात्र छात्राओं को शिक्षा के नए सोपानों के लिए शिक्षित कर रहा है। इस अवसर पर डॉ. वीरेंद्र जुयाल, राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, अपर्णा सिंह डॉ सी एन मिश्रा पेड़ बाबा, विजय पाल सिंह, सुरेश बलोदी, नरेंद्र सिंह रावत कार्यक्रम अधिकारी, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, मोनिका रौतेला, नीरजा करनवाल , रेखा पवार, माधुरी रावत, सुनीता पवार, शीला राणा, ऋषिराम उनियाल, ललित मोहन जोशी ,हरेंद्र सिंह राणा ,सुशील सैनी ,सुशील सैनी, मोहम्मद मुद्दसिर , ज्योति किरण लोहानी, रेखा बिष्ट समस्त विद्यालय के समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News