ऋषिकेश- पटवारी के निजी सहायक को विजिलेंस ने 4500 रुपये की रिश्वत के साथ किया गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
हरिद्वार _ हरिद्वार तहसील में महिला पटवारी के निजी सहायक को विजिलेंस ने 4500 रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने यह रिश्वत एक व्यक्ति से दाखिल खारिज के नाम पर ली थी।
महिला पटवारी मोनू भारती उर्फ मोनिका ने आरोपी को निजी तौर पर सहायक रखा हुआ है। विजिलेंस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। विजिलेंस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार हरिद्वार निवासी एक व्यक्ति ने खैरवाल शाहपुर में अपनी पत्नी के नाम पर एक प्लॉट खरीदा था। इस प्लॉट के दाखिल खारिज के लिए वह लगातार 2023 से आवेदन कर रहे थे, लेकिन उनका दाखिल खारिज नहीं किया गया। इस पर उन्होंने तहसील में पटवारी मोनू भारती के निजी सहायक अनुज कुमार से संपर्क किया। उसने दाखिल खारिज के नाम पर 4500 रुपये की रिश्वत के साथ शिकायतकर्ता को तहसील आने के लिए कहा।
व्यक्ति ने इससे पहले ही टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत कर दी। विजिलेंस की ओर से ट्रैप करने के लिए टीम का गठन किया गया। अजय कुमार जैसे ही तहसील परिसर में रिश्वत लेने पहुंचा तो टीम ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से प्राथमिक पूछताछ की जा रही है। उसे स्पेशल कोर्ट विजिलेंस में पेश किया जाएगा।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News