ऋषिकेश- देर रात बैराज जलाशय में 12वीं की छात्रा ने लगा दी छलांग

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ ऋषिकेश में परिजनों की डांट से नाराज होकर लड़की ने बैराज में छलांग लगा दी है।
परिजनों की शिकायत पर एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।ऋषिकेश के बैराज जलाशय में 12वीं की एक छात्रा ने मंगलवार की आधी रात छलांग लगा दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। रात से लेकर अभी तक छात्रा की तलाश को जलाशय में एसडीआरएफ की टीम गोताखोरों के साथ जुटी हुई है। एम्स चौकी प्रभारी निखिलेश बिष्ट के मुताबिक परिजन की ज्यादा टोका टाकी की वजह से छात्रा तनाव में थी। इस बात को लेकर परिजनों और लड़की के बीच कई बार तीखी बहसबाजी भी हुई थी। बताया कि परिजनों से नाराज होकर लड़की ने बैराज जलाशय में छलांग लगा दी है। छात्रा की उम्र करीब 18 साल की है। छात्रा को ढूंढने के लिए सर्च अभियान जारी है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News