ऋषिकेश- पूर्व मंत्री ने की नगर निगम के लिये स्वीकृत 18 करोड़ रूपये की अवस्थापना निधि की समीक्षा

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने नगर निगम ऋषिकेश के लिये स्वीकृत 18 करोड़ रूपये की अवस्थापना निधि की समीक्षा की। इस अवसर पर चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को परेशानी न होने तथा विकास कार्य अवरूद्ध न होने के लिये निर्देशित किया।
बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में मेयर व नगर निगम के अधिकारियों के साथ पूर्व मंत्री डा. अग्रवाल ने बैठक की। डा. अग्रवाल ने कहा पूर्व में शहरी विकास मंत्री रहने के दौरान 18 करोड की अवस्थापना निधि नगर निगम ऋषिकेश में विभिन्न विकास कार्यों के लिये स्वीकृत की थी। जिस पर नगर आयुक्त शैलेंद्र नेगी ने बताया कि दो करोड़ रूपये के विकास कार्य किये गए हैं, जबकि शेष निर्माण कार्य होना बाकी है। डा. अग्रवाल ने निर्देशित करते हुए कहा कि शेष अवस्थापना निधि से कार्य जल्द कराएं जाएं। उन्होंने सड़कों के निर्माण के दौरान गुणवत्ता पर जोर देते हुए निर्देशित किया। कहा कि चारधाम यात्रा जल्द शुरू होने जा रही हैं, तीर्थालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, प्राथमिकता के आधार पर सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू करें।
डा. अग्रवाल ने कहा कि नगर के विकास में किसी प्रकार कमी न हो। इसका ख्याल रखा जाएं। कहा कि विकास कार्यों के लिये किसी प्रकार की धन की कमी आड़े नहीं आएगी। इस अवसर पर मेयर शंभु पासवान, नगर आयुक्त शैलेंद्र नेगी, एसएनए रमेश रावत आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News