ऋषिकेश- अब तक 10,796 विदेशी श्रद्धालु करा चुके हैं चारधाम यात्रा में पंजीकरण

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेशः- चारधाम यात्रा में शामिल होने के लिए भारतीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ विदेशी श्रद्धालु में भी खासा उत्साह देखने काे मिल रहा है। यात्रा में शामिल होने के लिए अब तक 10,796 विदेशी श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। जिसमें केदारनाथ के लिए सर्वाधिक 3,674 विदेशी श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया। बदरीनाथ के लिए 3,045 पंजीकरण हुए। जबकि यमुनोत्री के लिए 1,918 और गंगोत्री के लिए 2,105 विदेशी श्रद्धालु ने पंजीकरण कराया। वहीं, हेमकुंड साहिब के लिए 54 विदेशी श्रद्धालु पंजीकृत हुए। राज्य में आगामी 30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए 20 मार्च को आनलाइन आधार आधारित पंजीकरण शुरू किया था। जिससे कि श्रद्धालुओं को बिना किसी असुविधा के अपनी पंजीकृत तिथि पर दर्शन लाभ प्राप्त हो। पर्यटन विभाग ने इस साल पहली बार आधार कार्ड से लिंक पंजीकरण शुरू किया है। ताकि यात्रियों की निगरानी हो सके और उन्हें अधिक से अधिक सुविधा दी जा सके। वहीं, विदेशी श्रद्धालुओं का पंजीकरण पासपोर्ट के माध्यम से हो रहा है।
_ यूटीडीबी के संयुक्त निदेशक और चारधाम यात्रा के नोडल अधिकारी योगेंद्र गंगवार ने बताया कि भारत के श्रद्धालुुओं के साथ-साथ विदेशी श्रद्धालु भी यात्रा में शामिल होने के लिए खूब बढ़-चढ़कर पंजीकरण करा रहे हैं। आने वाले दिनों में पंजीकरण की संख्या में और भी अधिक इजाफा होगा।

%d bloggers like this:
Breaking News