ऋषिकेश- उत्तराखंड के आठ शहरों में खोली जाएंगी 23 खेल अकादमी

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ उत्तराखंड के आठ शहरों में 23 खेल अकादमी खोली जाएंगी। सीएम धामी ने आज इसको लेकर समीक्षा बैठक की। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि नेशनल गेम्स के बाद का लिगेसी प्लान तैयार हो गया है। प्रदेश की स्पोर्ट्स लिगेसी पॉलिसी जल्द लागू होगी। ट्रेनिंग के अलावा 1300 करोड़ के खेल ढांचे की देखभाल भी अकादमी करेगी। बता दें कि लिगेसी प्लान के तहत 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए देश-विदेश से मंगाए गए लगभग 100 करोड़ के खेल उपकरणों की देखरेख सुनिश्चित होगी। साथ ही 23 खेलों की अलग-अलग अकादमी बनने से राज्य से श्रेष्ठ खिलाड़ी तैयार हो सकेंगे। इस योजना पर करीब 33 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। ये सभी अकादमी देहरादून के महाराणा प्रताप स्टेडियम व परेड ग्राउंड, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, रुद्रपुर, पिथौरागढ़, हल्द्वानी गोलापार स्टेडियम समेत आठ शहरों के उन्हीं स्थानों पर शुरू होंगी, जहां राष्ट्रीय खेलों की प्रतियोगिताएं हुई हैं। अकादमी के जरिये वहां मौजूदा खेल अवस्थापनाओं का लंबे समय तक इस्तेमाल हो सकेगा। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, अकादमी संचालन में संबंधित खेल की एसोसिएशन और फेडरेशन की भी अहम भूमिका रहेगी। इनमें शूटिंग, स्वीमिंग, एथलेटिक्स, जिमनास्टिक, तीरंदाजी, मॉडर्न पैंथालॉन, कुश्ती, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, फुटबॉल, हैंडबॉल समेत 23 खेलों की अकादमी बनाने का प्रस्ताव है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News