ऋषिकेश- 16 ग्राम सभाओं में टीएचडीसी के सीएसआर फंड से 400 सोलर लाइट्स की वितरित

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ क्षेत्रीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा की 16 ग्रामसभाओं में टीएचडीसी के सीएसआर फंड से 400 सोलर लाइट्स वितरित की। इस दौरान सभी ग्रामसभाओं के प्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डा. अग्रवाल ने 400 सोलर लाइट्स हरिपुरकलां, भट्टोवाला, खेरीकला, छिद्दरवाला, गढ़ी मयचक, जोगीवालामाफी, चक जोगीवाला, भल्लाफॉर्म, खदरी, गुमानीवाला, असेना डोबरा, सीराई, प्रतीत नगर, गौहरी माफी, खांड गांव, खेरीखुर्द, साहब नगर आदि क्षेत्रों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों को वितरित की।
डा. अग्रवाल ने कहा कि जहां अंधेरा है, वहां सर्वप्रथम लाइट्स लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि लाइट्स के लगने से रात्रि में आवागमन सुगम्य होगा और जंगली जानवरों पर नजर भी रखी जा सकेगी। कहा कि ऋषिकेश विधानसभा का विकास उनकी प्राथमिकता है, यहां की जनता उनका परिवार है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन पोखरियाल, बबीता, बबीता रावत, अंजना चौहान, रविंद्र रमोला, रविंद्र रमोला, हरपाल राणा, राजेश जुगलान, गणेश रावत, अनीता तिवारी, ऊषा जोशी, रेखा चौबे सहित सभी ग्राम सभाओं के प्रतिनिधि व वहां के स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News