ऋषिकेश- चारधाम यात्रा मार्ग पर रहेंगे 50 हेल्थ ATM, स्क्रीनिंग प्वाइंट पर भी होगी जांच

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ स्वास्थ्य विभाग चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों की जांच के लिए 50 हेल्थ एटीएम संचालित करेगा। ये एटीएम विभाग को वर्ष 2023 में सीएसआर के तहत प्राप्त हुए थे। अब इनका रखरखाव व संचालन स्वयं स्वास्थ्य विभाग कर रहा है। इसके साथ ही यात्रा मार्ग पर स्क्रीनिंग प्वाइंट भी बनाए जा रहे हैं, जहां यात्रियों के ब्लड प्रेशर, शुगर व आक्सीजन लेवल आदि की जांच की जाएगी।
प्रदेश में इस वर्ष 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। सरकार का जोर यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने पर है। इसके लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। यात्रियों के लिए हेल्थ एडवाइजरी जारी की गई है तो यात्रा मार्गों पर चिकित्सकों की तैनाती की जा रही है। इसके साथ ही यात्रा मार्ग पर तकरीबन 50 हेल्थ एटीएम भी सक्रिय किए जाएंगे। इन हेल्थ एटीएम में 70 से अधिक परीक्षण की सुविधा है। इससे बेसिक कार्डियोलाजी, न्यूरोलाजी, पल्मोनरी टेस्टिंग, गायनोक्लाजी, बेसिक लैबोरेटरी टेस्टिंग करा सकते हैं। इनमें पल्स रेटिंग, बीपी, आक्सीजन, ब्लड शुगर जैसे प्राथमिक जांच शामिल हैं। हेल्थ एटीएम से कम समय में जांच संभव है और रिपोर्ट भी बहुत कम समय में मिल जाती है। साथ ही यहब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, लंबाई, शरीर का तापमान, शरीर में आक्सीजन की मात्रा, बाडीमास इंडेक्स, मेटाबालिक एज, बाडीफैट, डिहाइड्रेशन, पल्स रेट, मसल मास आदि की जांच भी कर सकता है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News