ऋषिकेश- प्राइवेट स्कूलों की मनमानी को रोकने के लिए जांच कमेटी का हुआ गठन

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ उत्तराखंड में प्राइवेट स्कूलों से जुड़ी शिकायतों को देख डीएम सविन बंसल ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी है। यह कमेटी इन शिकायतों की जांच करके रिपोर्ट देगी जिसके बाद कार्रवाई होगी। दरअसल जिलेभर में नया सत्र शुरू होने से पहले ही अभिभावकों का आक्रोश बढ़ रहा है। अभिभावक और तमाम संगठन स्कूलों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। बाल अधिकार संरक्षण आयोग, डीएम और शिक्षा मंत्री तक से शिकायतें की जा रही हैं। अभिभावकों की शिकायत के बाद डीएम ने कमेटी बनाई। देहरादून में डीएवी पीजी कॉलेज के छात्रों ने निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ डीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग उठाई कि इस मनमानी को रोका जाए निजी स्कूल मनमाने तरीके से फीस बढ़ा रहे हैं। कॉपी-किताबें और ड्रेस के नाम पर अभिभावकों को लूटा जा रहा है। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। शिक्षा विभाग से लेकर प्रशासन तक सबके हाथ क्यों बंधे हैं। शासन-प्रशासन ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाया तो हम अभिभावकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। फीस बढ़ोतरी के मामले पर अभिभावकों का प्रतिनिधिमंडल भाजपा नेता आदित्य चौहान के नेतृत्व में डीएम से मिला। डीएम को दिए गए ज्ञापन में उन्होंने आरोप लगाया कि बिना पूर्व सूचना के फीस बढ़ाई गई। उन्होंने यह भी कहा कि प्रबंधन की ओर से फीस बढ़ाने की वाजिब वजह नहीं बताई गई।

%d bloggers like this:
Breaking News