ऋषिकेश- नवरात्रि के बाद ही होगा धामी कैबिनेट का विस्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ उत्तराखंड में होना वाला कैबिनेट विस्तार नवरात्रों तक टल गया है। 23 मार्च को धामी सरकार के तीन साल पूरे होने जा रहे हैं। जिसे लेकर सरकार प्रदेशभर में जश्न मनाने की तैयारी कर रही है। जश्न के बाद ही कैबिनेट विस्तार की तैयारी होगी। कहा जा रहा है कि बीजेपी आलाकमान में कैबिनेट विस्तार को लेकर अंतिम सहमति नहीं बन पाई। ऐसे में धामी कैबिनेट की कुर्सियां नवरात्र के बाद ही अलग रूप में नजर आएंगी। इस बार का कैबिनेट विस्तार आसान नहीं होने वाला है। पार्टी और सरकार दोनों को माथापच्ची करनी पड़ रही है। दरअसल इस बार पार्टी और सरकार को राजनीतिक और सामाजिक समीकरणों को साधने के साथ-साथ प्रेमचंद अग्रवाल के प्रकरण से उपजी नाराजगी को भी थामना होगा। यही वजह है कि कैबिनेट विस्तार में साफ छवि का विधायकों ही मौका देने पर अधिक जोर रहने वाला है।
इन चेहरों को मिल सकती है कैबिनेट में जगह _
सियासी गलियारों में कैबिनेट में शामिल होने वाले नामों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। जिसमें मदन कौशिक, विनोद चमोली, बिशन सिंह चुफाल, खजान दास, बंशीधर भगत, मुन्ना सिंह चौहान और अरविंद पांडेय के नाम शामिल हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News