ऋषिकेश- श्रीनगर में शीघ्र बनेगी मरीन ड्राइव एलिवेटेड रोड- डॉ. धन सिंह रावत

त्रिवेणी न्यूज 24
नई दिल्ली: _ प्रदेश के शिक्षा एंव स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान डॉ. रावत ने केन्द्रीय मंत्री से श्रीनगर में प्रस्तावित मरीन ड्राइव एलिवेटेड रोड परियोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की। जिस पर केन्द्रीय मंत्री ने मरीन ड्राइव के निर्माण पर अपनी सहमति प्रदान की। मुलाकात के दौरान डॉ. रावत ने उन्हें आगामी चार धाम यात्रा पर आने का भी न्योता दिया। जिसे केन्द्रीय मंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि उन्होंने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर श्रीनगर में प्रस्तावित मरीन ड्राइव एलिवेटेड रोड परियोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान केन्द्रीय मंत्री को परियोजना के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। साथ ही परियोजना की निर्माण, तकनीकी पहलुओं और इसके क्रियान्वयन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन देते हुये परियोजना की प्रक्रियाओं में तेजी लाने के लिए हरसंभव सहयोग की बात कही। डॉ. रावत ने कहा कि एलिवेटेड रोड श्रीनगर शहर में यातायात दबाव को कम करने, सुगम परिवहन व्यवस्था विकसित करने और पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभाएगा। साथ ही यह क्षेत्र के पर्यटन और आर्थिक विकास को भी गति देगा। उन्होंने कहा कि मुलाकात के दौरान केन्द्रीय मंत्री को आगामी चार धाम यात्रा पर आने का न्योता दिया, जिसे केन्द्रीय मंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News