ऋषिकेश- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के तीन साल पूरे होने पर राज्यभर में होंगे बहुउद्देशीय व चिकित्सा शिविरों का आयोजन
त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के तीन साल पूरे होने पर राज्यभर में कई कार्यक्रम होंगे। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी जिलाधिकारियों को इस संदर्भ में निर्देश जारी किए हैं। मुख्य सचिव की ओर से जारी निर्देश के अनुसार सभी जिलों में 23 मार्च को जन सेवा थीम पर बहुदेशीय, चिकित्सा शिविर आयोजित होंगे। मुख्य समारोह अल्मोड़ा और देहरादून में होंगे। अन्य सभी जिला मुख्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें प्रभारी मंत्री मुख्य अतिथि होंगे। जिन जिलों में प्रभारी मंत्री नहीं हैं वहां पर सांसद को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि पार्टी की ओर से सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं को कहा गया है कि धामी सरकार की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाए।
मुख्य सचिव ने कहा कि चिकित्सा शिविरों एवं बहुदेशीय शिविरों का आयोजन 22 से 25 मार्च तक होगा। 22 को अल्मोड़ा में तथा 23 मार्च को देहरादून में दो मुख्य आयोजन होंगे। सूचना विभाग द्वारा तैयार विकास पुस्तिका का भी विमोचन होगा। देहरादून में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहेंगे और इसका लाइव प्रसारण सभी जिला मुख्यालयों में किया जाएगा। इसके अलावा विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य सचिव ने कहा कि चिकित्सा शिविरों एवं बहुदेशीय शिविरों का आयोजन 22 से 25 मार्च तक होगा। 22 को अल्मोड़ा में तथा 23 मार्च को देहरादून में दो मुख्य आयोजन होंगे। सूचना विभाग द्वारा तैयार विकास पुस्तिका का भी विमोचन होगा। देहरादून में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहेंगे और इसका लाइव प्रसारण सभी जिला मुख्यालयों में किया जाएगा। इसके अलावा विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
