ऋषिकेश- उत्तराखंड के पदक विजेताओं को मिलेगी प्रदेश में नौकरी

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून – उत्तराखंड में संपन्न हुए राष्ट्रीय खेलों में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी खिलाडिय़ों को आउट आफ टर्न नौकरी नहीं मिल पाएगी। बशर्ते सरकार इसके लिए अलग से व्यवस्था न करे। कारण यह कि आउट आफ टर्न नियुक्ति के लिए जारी शासनादेश में यह स्पष्ट है कि केवल उत्तराखंड के मूल अथवा स्थायी निवासियों को ही राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने पर आउट आफ टर्न नौकरी दी जाएगी। उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी खिलाडिय़ों को घोषित पुरस्कार धनराशि अवश्य दी जाएगी। इसके लिए खेल विभाग ने शासन से 16 करोड़ के बजट की मांग की है। उत्तराखंड ने फरवरी में संपन्न हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन किया था।
उत्तराखंड ने इन खेलों में 22 स्पर्धाओं में 24 स्वर्ण पदक समेत कुल 103 पदक अपने नाम किए और तालिका में सातवें स्थान पर रहा। यह उत्तराखंड का राष्ट्रीय खेलों में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय खेलों से पहले पदक जीतने वाले सभी खिलाडिय़ों के लिए पदक जीतने पर निर्धारित से दोगुना नकद पुरस्कार देने की घोषणा की थी। साथ ही आउट आफ टर्न नौकरी देने की बात भी कही गई थी।

%d bloggers like this:
Breaking News