ऋषिकेश- होली में दोस्‍तों संग गंगा नहाने गया युवक का 25 फीट गहराई में मिला शव

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- होली के दिन एक युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गई। युवक दोस्तों के साथ नीम बीच में नहाने गया था। एसडीआरएफ की टीम ने करीब 20 से 25 फीट गहराई से युवक को निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान संदीप थापा (21) पुत्र प्रकाश थापा निवासी घुंघटानी तल्ली तपोवन के रूप में हुई है। दोपहर दोस्तों के साथ नीम बीच में नहाने आया एक युवक गंगा में डूब गया। एसडीआरएफ ढालवाला निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि दोपहर करीब 12.30 बजे एसडीआरफ को सूचना मिली कि एक युवक गंगा में डूब गया है। एसडीआरएफ के डीप डाइवर टीम के जवानों ने तुरंत सर्चिंग अभियान शुरू किया। करीब 20 से 25 फीट गहराई में डूबे युवक को निकाला गया। एसडीआरएफ ने युवक को अचेत अवस्था में मुनिकीरेती पुलिस के सुपुर्द किया, जिसे नजदीकी अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News