ऋषिकेश-12 मार्च को हुए दर्दनाक हिट एंड रन मामले में पुलिस ने आरोपी वंश कत्याल को किया गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- 12 मार्च को हुए दर्दनाक हिट एंड रन मामले में पुलिस ने आरोपी वंश कत्याल को गिरफ्तार कर लिया है। 22 वर्षीय वंश कत्याल आईएसबीटी के पास से पकड़ा गया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह मूल रूप से मुरादाबाद का रहने वाला है और हाल ही में दिल्ली से देहरादून आया था। घटना वाले दिन वंश अपने भांजे के साथ जीजा जतिन प्रसाद वर्मा की मर्सिडीज कार लेकर घूमने निकला था। राजपुर से लौटते समय अचानक दो स्कूटियां सामने आ गईं, जिससे एक स्कूटी से कार टकरा गई और कार अनियंत्रित होकर चार राहगीरों को कुचलते हुए निकल गई। हादसे के बाद वंश ने कार को सहस्त्रधारा में छोड़ दिया और अपने परिचित मोहित मलिक से स्कूटी लेकर भांजे को घर छोड़ने चला गया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News