बिल लाओ-इनाम पाओ योजना में 87 हजारऋषिकेश- उपभोक्ताओं को मेगा ड्राॅ निकलने का इंतजार

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ बिल लाओ-इनाम पाओ योजना में 87 हजार उपभोक्ताओं को मेगा ड्राॅ निकलने का इंतजार है। योजना को समाप्त हुए एक साल पूरा होने वाला है। लेकिन अभी तक राज्य कर विभाग मेगा ड्राॅ में दिए जाने वाले पुरस्कारों की खरीद प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाया है।
अब तीसरी बार टेंडर करने की तैयारी चल रही है। जीएसटी बिल के लिए प्रोत्साहित करने को प्रदेश सरकार ने सितंबर 2022 में बिल लाओ-इनाम पाओ योजना शुरू की थी। योजना में उपभोक्ताओं के रुझान को देखते हुए योजना की अवधि को बढ़ाया गया। 31 मार्च 2024 में योजना समाप्त हो गई। योजना के तहत सामान खरीद के जीएसटी बिल बी-लिप एप पर अपलोड करने पर लकी ड्राॅ निकाले गए। जिसमें हर महीने 1500 विजेताओं को स्मार्ट फोन, स्मार्ट वाच व एयर बड्स दिए गए।
अब योजना का मेगा ड्राॅ निकाला जाना है। इस योजना में 87,000 उपभोक्ताओं ने 6,39,057 बिल अपलोड किए गए हैं। जिनका कुल मूल्य 269.50 करोड़ है।अपर आयुक्त राज्य कर अनिल सिंह का कहना है कि मेगा ड्रा के पुरस्कार खरीदने के लिए प्रक्रिया चल रही है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News