ऋषिकेश- अंबेडकर पार्क में कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ बहुजन समाज पार्टी विधानसभा इकाई ऋषिकेश द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रेलवे रोड स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बैठक में शामिल बसपा कार्यकर्ताओं ने
रणधीर सिंह बेनीवाल को राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर तथा नरेश गौतम को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बसपा सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती का हार्दिक आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के बाद बसपा महानगर अध्यक्ष पंकज जाटव ने कहा रणधीर सिंह बेनीवाल ने 2006 में नगर पालिका परिषद सहारनपुर से वार्ड सभासद से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। तब से वह संगठन में बड़ी ही निष्ठा ईमानदारी से विभिन्न पदों पर अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाकर संगठन को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। बसपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी धूमधाम से आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार जाटव विधानसभा अध्यक्ष, तथा संचालन महानगर अध्यक्ष पंकज जाटव ने किया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी प्रदीप कुमार, जिला प्रभारी, बृजमोहन राजभर, वरिष्ठ बसपा नेता महावीर सिंह हल्द्वानी, वेदपाल नागी, जसकरण यादव ,नगर उपाध्यक्ष अर्जुन जाटव विधानसभा महासचिव रवि गौतम, ,नगर महासचिव संजीव कुमार बिट्टू,सूरज जाटव ,वीर भारती गौतम ,शेखर, देव कुमार, मनोज जाटव, राजकुमार राज, सरल चौहान, अशोक जाटव, शुभम जाटव, अमित जाटव,, सहित बसपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
