ऋषिकेश- कमर्शियल वाहनों की ग्रीन कार्ड के बिना चार धाम में नो एंट्री- आरटीओ

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ चारधाम यात्रा में आने वाले कमर्शियल वाहन चालकों को अब ग्रीन कार्ड के बिना एंट्री नहीं मिलेगी। इस बार ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था को और भी सुगम बना दिया है।
देहरादून आरटीओ सुनील शर्मा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि चारधाम यात्रा के लिए एक माह पहले ही ग्रीन कार्ड जारी किए जाएंगे। पीली प्लेट की जितनी भी गाड़ियां हैं उनके लिए ही ग्रीन कार्ड बनाना जरूरी होगा, चाहे वाहन प्रदेश का हो या दूसरे राज्य का हो। बसों के संचालन के लिए यूनियन से बातचीत कर रोटेशन सिस्टम लागू किया गया है। उन्होंने बताया कि ग्रीन कार्ड एक फिटनेस सर्टिफिकेट है। बिना फिटनेस के वाहन चालकों को ग्रीन कार्ड नहीं मिलेगा। छोटी गाड़ी 400 और बड़ी गाड़ी की फीस 600 रुपये है। उसकी फिटनेस के बाद उसको ऑनलाइन ही ग्रीन कार्ड जारी कर दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चार धाम यात्रा की शुरुआत अक्षय तृतीया यानि 30 अप्रैल 2025 से होने जा रही है। बद्रीनाथ के कपाट 4 मई और केदारनाथ धाम के द्वार 2 मई को सुबह 7 बजे खुलेंगे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News