ऋषिकेश- छठ पूजा समिति ने छठ घाट बनाए जाने पर केबिनेट मंत्री का किया आभार प्रकट

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- महामाई छठ पूजा समिति वीरभद्र की ओर से मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल का पवित्र छठ घाट बनाए जाने पर आभार प्रकट किया। समिति के अध्यक्ष रामआशीष राजभर ने मंत्री अग्रवाल को पत्र के जरिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि शारदा व मीराबेन वीरभद्र घाट पर प्रत्येक वर्ष महामाई छठ् पूजा समिति की ओर से छठ् पर्व पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। मगर, घाट निर्माण न होने से लोगों को दिक्कतें आती हैं। उन्होंने मंत्री डा. अग्रवाल का शारदा व मीराबेन वीरभद्र घाट के निर्माण के लिये आभार प्रकट किया।
उन्होंने कहा कि घाट निर्माण से यहां छठ पर्व पर सुविधाजनक कार्यक्रम किया जा सकेगा। इस अवसर पर समिति के महासचिव डीसी राजभर, संरक्षक सुरेश शर्मा, चंदन सिंह, उपाध्यक्ष कमलेश शाह, कोषाध्यक्ष बाल गोविंद प्रसाद, प्रमोद कुमार शर्मा, दीपक कुमार कश्यप, राजेश कुमार राजभर, राजेश साहनी, संतलाल चौरसिया आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News