ऋषिकेश- निर्वाचन आयोग राज्य में अगले तीन माह तक चलाएगा डुप्लीकेट मतदाता संख्या को लेकर अभियान

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ निर्वाचन आयोग राज्य में अगले तीन माह तक डुप्लीकेट मतदाता संख्या को लेकर अभियान नचलाएगा। केंद्रीय चुनाव आयोग के निर्देश पर राज्य में भी बड़े पैमाने पर ये काम होगा। इसमें सभी ऐसे मतदाताओं को यूनिक नंबर जारी किया जाएगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से जारी जानकारी के मुताबिक, राज्य में इस वक्त 85,19,271 मतदाता हैं। 11,729 बीएलओ हैं। राजनीतिक दलों के बीएलए अभी बनाए जा रहे हैं। बीएलए ऐसे सभी संदिग्ध मतदाताओं का वेरिफिकेशन करके बीएलओ को देगा।
बीएलओ इनकी संस्तुति आगे करेंगे। इसके आधार पर नाम परिवर्तन आदि का काम होगा। नाम हटाया भी जा सकेगा। खास बात ये है कि अगर आप इससे असंतुष्ट होंगे तो पहली अपील डीएम को कर सकेंगे। इससे भी असंतुष्ट होने पर दूसरी अपील मुख्य निर्वाचन अधिकारी को कर सकेंगे। आयोग ने ये भी स्पष्ट किया है कि जो पुराने और नए मतदाता एक जैसे ईपीआईसी नंबर वाले हैं, उन्हें आयोग पहचान करके यूनिक नंबर जारी करेगा।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News