ऋषिकेश- अल्मोड़ा में तीन दिवसीय नशा मुक्त होली महोत्सव का अजय टम्टा ने किया शुभारंभ

त्रिवेणी न्यूज 24
अल्मोड़ा _ अल्मोड़ा में जिला प्रशासन ने तीन दिवसीय नशा मुक्त होली महोत्सव का आयोजन किया। जिसका शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने किया। बता दें कि महोत्सव के पहले दिन गांधी पार्क से मल्ला महल तक सांस्कृतिक जुलूस निकाला गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस दौरान होल्यार ने पारंपरिक होली का भी प्रदर्शन किया। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि कुमाऊं की होली अल्मोड़ा की संस्कृति को सजोये हुए है। इस विरासत को संरक्षित करने का प्रयास जिला प्रशासन ने किया है। इस होली महोत्सव में पूरे प्रदेश से होली की धूम देखने को मिलेगी।

%d bloggers like this:
Breaking News